भूतपूर्व महिला संगठन की बैठक मे महिला उत्पीड़न पर हुयी चर्चा

फतेहपुर । न्यूज वाणी भूतपूर्व महिला संगठन की मासिक बैठक मे महिला उत्पीड़न पर विस्तारपूर्वक चर्चा करने के साथ संगठन मजबूती पर जोर दिया गया और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने का निर्णय लिया गया।
गुरूवार को दक्षिणी गौतम नगर स्थित कार्यालय मे भूतपूर्व महिला संगठन की एक बैठक अध्यक्ष जागृति तिवारी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुयी। जिसमे संगठन की संरक्षिका श्रीमती कृष्णा चैहान ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के इस दौर मे भी महिलायें अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही हैं। वहीं कामकाजी महिलाओं का यौन उत्पीड़न शादी के बाद ससुराल की प्रताड़ना उठाना आम बात हो गयी हैं। पति से पीड़ित महिलाओं को न तो समाज न्याय देता है और न ही प्रशासन से न्याय मिल पाता है जिससे वह टूटकर आत्महत्या करने के लिए बाध्य हो जाती हैं। उन्होनें कहा कि भूतपूर्व महिला संगठन ने जिले मे कई सराहनीय कार्य किये हैं जिससे कुछ हद तक महिलाओं को न्याय दिलाया जा रहा है। बैठक मे मुख्य अतिथि कर्नल आरडीएस चैहान ने कहा कि यदि महिलायें एकजुट हो जायें तो कोई ताकत नही है कि उनका कुछ कोई बिगाड़ सके। इस मौके पर शालिनी देवी, फूला देवी, उर्मिला देवी, सरोज सोनी, कृष्णा चैहान, सरोज शर्मा, जागृति तिवारी, मन्जू देवी, विमलेशा गुप्ता, मनीषा द्विवेदी आदि मौजूद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.