ग्राम परिक्रमा यात्रा के माध्यम से किसानों से किया संवाद

फतेहपुर। भाजपा किसान मोर्चा की ग्राम परिक्रमा अभियान यात्रा जिलाध्यक्ष विजयप्रताप सिंह के नेतृत्व में असोथर मंडल के कौँडर गांव पहुंची। गांव में देव पूजन, ट्रैक्टर पूजन किया गया। पूरे गांव का भ्रमण कर किसानों से वार्ता की गई। भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के संदर्भ में किसानों से वार्ता की गई। अभियान के जिला सयोजक जयदेव सिंह ने किसानों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं किसान सम्मान निधि,इसमर्थन मूल्य, किसानो की आय दुगुना करने, विद्युत, पेयजल , नलकूप के लिए अलग लाइन, सौर ऊर्जा से सोलर पंप अनुदान, कृषि यंत्र अनुदान समेत सैकड़ों योजनाओ के बारे में जानकारी दी। यात्रा में मंडल उपाध्यक्ष बछराज सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पी के गुप्ता , मंडल शोशल मीडिया प्रभारी विहान सिंह समेत आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.