इंस्पायर मानक अवार्ड में दो छात्र चयनित

-रामगोपाल त्रिपाठी इंटर कॉलेज की छात्रा आकांक्षा देवी कक्षा 8 वा संजय तिवारी कक्षा 9 हुए पुरस्कृत

विजयीपुर, फतेहपुर। क्षेत्र के श्री राम गोपाल त्रिपाठी इंटर कॉलेज विजयीपुर के दो छात्रों का चयन इस्पायर मानक अवार्ड में बेहतरीन मॉडल बनने पुरुस्कृत किए गए हैं। जिसमें अध्यापक व अभिभावकों में खुशी की लहर है। बता दे की भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित इंस्पायर अवॉर्ड स्कीम 2024 के लिए चयन हुआ है। वही इस सराहनीय कार्य के लिए दोनों छात्रों को दस दस हजार रुपए की धनराशि पुरस्कार स्वरूप सरकार द्वारा प्रदान की गई है। कॉलेज के विज्ञान अध्यापक सियाराम के मार्गदर्शन में कक्षा 8 की छात्रा आकांक्षा देवी निवासी जिहरवा ने छत और दीवारों से धूल हटाने की स्वचालित मशीन का मॉडल तैयार किया था। वही कक्षा 9 के छात्र संजय तिवारी निवासी सिलमी गढ़वा ने आधुनिक एवं बहुउद्देशीय स्मार्ट कूड़ेदान का मॉडल तैयार किया था। जिसे भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की संस्थान ने पुरस्कार के लिए चयनित किया है। उत्तर प्रदेश में कुल 1940 बच्चे चयनित किए गए हैं। जिसमें से फतेहपुर जिले के 21 बच्चे थे। जिसमें इन दोनों बच्चों का चयन हुआ है। इसके पहले भी इस विद्यालय से राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए बच्चे चयनित हो चुके हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ०निरंजन कुमार सिंह व अध्यापकों ने दोनों विद्यार्थियों को उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.