वायुसेना ने पोकरण में ‘वायु शक्ति’ युद्धाभ्यास किया, अमिताभ यश ADG लॉ एंड ऑर्डर बने

 

 

 

 

केंद्र सरकार ने 84,560 करोड़ के रक्षा सौदे को मंजूरी दी। पीएम मोदी ने रेवाड़ी में AIIMS की आधारशिला रखी। वहीं, तेलंगाना विधानसभा ने राज्य में घर-घर जाकर जातिगत सर्वेक्षण करने को लेकर प्रस्ताव पारित किया।

 

 

 

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

 

 

 

17 फरवरी को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे पोकरण फायरिंग रेंज में वायुसेना के युद्धाभ्यास ‘वायु शक्ति’ की शुरुआत हुई। इसमें राफेल, सुखोई समेत 121 लड़ाकू एयर क्राफ्ट शामिल रहे। इस युद्धाभ्यास की तैयारियां पिछले कई दिनों चल रही थीं।

 

 

 

 

  • पाकिस्तान और चीन की चुनौतियों से निपटने की तैयारी के चलते यह युद्धाभ्यास किया गया।
  • पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज करीब 50 किलोमीटर एरिया में फैली है।
  • पूरी फायरिंग रेंज को चार भागों में बांटा गया है, जिसमें खेतोलाई क्षेत्र को ‘डबल ए’ नाम दिया गया है।
  • धोलिया को ‘बीए’, लाखी को ‘सी’ व चांधन को ‘डी’ कहा जाता है।
  • रेंज के अलग-अलग स्थानों को अलग-अलग हथियारों का परीक्षण होता है।
  • इससे पहले 2019 में वायुसेना ने पोकरण में ही युद्धाभ्यास किया था।

 

 

 

16 फरवरी को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक हुई। इसमें 84 हजार 560 करोड़ रुपए की डिफेंस डील को मंजूरी दी गई। मिनिस्ट्री के मुताबिक ये डील इज ऑफ डुइंग बिजनेस की नीतियों के तहत की गई है।

 

 

 

  • इस डील के तहत एंटी-टैंक माइंस, एयर डिफेंस टेक्टिकल कंट्रोल रडार, फाइट रिफ्यूलर एयरक्राफ्ट, हैविवेट टॉरपीडो और एयरक्राफ्ट खरीदे जाएंगे।
  • समुद्र की निगरानी के लिए देश में बने 15 नए एयरक्राफ्ट भी खरीदे जाएंगे, जिसमें 9 नेवी के लिए और 6 कोस्टगार्ड के लिए एयरक्राफ्ट शामिल हैं।
  • इन्हें वायु सेना के C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को मॉडिफाई कर बनाया जाएगा, जिसकी कुल लागत 29 हजार करोड़ रुपए होगी।
  • एयर डिफेंस टैकटिकल कंट्रोल रडार सिस्टम भी खरीदा जाएगा, जिससे लो-फ्लाइंग टारगेट को ट्रैक करने में मदद मिलेगी।
  • साथ ही फ्लाइट रिफ्यूलर विमान की खरीद को भी हरी झंडी दी गई है।
  • इस डील का बड़ा हिस्सा आत्मनिर्भर भारत के तहत स्वदेशी कंपनियों को दिया जाएगा।

 

 

 

 

16 फरवरी को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के चीफ अमिताभ यश को ADG लॉ एंड ऑर्डर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। पूर्व ADG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार के DGP बनने के बाद यह पद खाली था। हाल में विकास दुबे से लेकर अतीक अहमद का किला ढहाने में अमिताभ यश का अहम योगदान रहा है।

 

 

 

 

  • अमिताभ यश के नाम 150 से ज्यादा अपराधियों का एनकाउंटर करने का रिकॉर्ड है।
  • 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी अमिताभ बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं।
  • 11 अप्रैल 1971 को जन्मे अमिताभ ने आईआईटी कानपुर (IIT) से एमएससी पढ़ाई पूरी की है।
  • उन्हें साल 2007 में मायावती सरकार में एसटीएफ में बतौर एसएसपी शामिल किया गया था।
  • बीहड़ में तैनाती के दौरान एसटीएफ टीमों ने लगभग 18 गिरोहों का सफाया किया।
  • STF और SSP के सवा दो साल के कार्यकाल में 65 से ज्यादा अपराधियों का सफाया किया था।

 

 

 

 

16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के रेवाड़ी में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने 9,750 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास किया।

 

 

 

 

  • AIIMS का निर्माण 203 एकड़ में किया जाएगा, जिसकी लागत 1,650 करोड़ रुपए आएगी।
  • इसमें 720 बेड के हॉस्पिटल के साथ मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और आयुष ब्लॉक बनाया जाएगा।
  • पीएम मोदी ने गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला भी रखी, जिसमें 5,450 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
  • कुरुक्षेत्र में अनुभव केंद्र ज्योतिसर संग्रहालय का उद्धाटन किया, जो 240 करोड़ की लागत से बना है।
  • पीएम मोदी ने रेवाड़ी-कठुवास रेल लाइन (27.73 किमी), कठुवास-नारनौल रेल लाइन (24.12 किमी) की आधारशिला रखी।
  • भिवानी-डोभ भाली रेल लाइन (42.30 किमी) और मनहेरू-बवानी खेड़ा रेल लाइन (3150 किमी) की भी आधारशिला रखी।
  • 68 किलोमीटर लंबी रोहतक-मेहम-हांसी रेल लाइन राष्ट्र को समर्पित की।

 

 

 

16 फरवरी को तेलंगाना विधानसभा ने राज्य में घर-घर जाकर जातिगत सर्वेक्षण करने को लेकर प्रस्ताव पारित किया। तेलंगाना सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री पोन्नम प्रभाकर की ओर से सदन में प्रस्ताव पेश किया गया और बहस के बाद इस पर सहमति बनी।

 

 

 

 

  • इसका उद्देश्य OBC,SC-ST और अन्य कमजोर वर्गों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं तैयार करके लागू किया जाएगा।
  • राज्य में समाज के सभी वर्गों का डेटा कलेक्ट करते हुए पिछड़े वर्गों को आर्थिक, राजनीतिक, रोजगार और शैक्षिक क्षेत्रों में डेवलपमेंट किया जाएगा।
  • अल्पसंख्यकों के लिए व्यापक योजनाएं और नीतियां साइंटिफिक तरीके से तैयार की जाएंगी।
  • इससे पहले अक्टूबर 2023 में बिहार सरकार ने जातीय गणना के आंकड़े जारी किए, वह ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बना था।
  • बिहार की आबादी में करीब 82% हिंदू और 17.7% मुसलमान हैं।

 

 

 

साल 1988 में आज के दिन ही स्वतंत्रता सेनानी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का निधन हुआ था। वह शिक्षक, राजनेता, बिहार के दूसरे डिप्टी सीएम और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनकी पॉपुलैरिटी की वजह से उन्हें ‘जननायक’ भी कहा जाता है।

 

 

 

  • 2008 में कोसोवो ने सर्बिया से आजाद होने की घोषणा की थी।
  • 1997 में नवाज शरीफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे।
  • 1994 में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री चिमनभाई पटेल का निधन हुआ था।
  • 1968 में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश नाथ काटजू का निधन हुआ था।
  • 1947 में सोवियत संघ में ‘वॉइस ऑफ अमेरिका’ का टेलिकास्ट शुरू हुआ था।
  • 1933 में अमेरिका की वीकली मैग्जीन ‘न्यूजवीक’ पब्लिश हुई थी।
  • 1915 में महात्मा गांधी ने पहली बार शांतिनिकेतन का दौरा किया था।
  • 1882 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टेस्ट मैच खेला गया था।
  • 1878 में सैन फ्रांसिस्को शहर में पहली बार टेलीफोन एक्सचेंज खोला गया।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.