सपा प्रवक्ता व भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष का क्षत्रिय समाज ने किया स्वागत

फतेहपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लोगों को सम्मानित किया गया। जगदीश सिंह चैहान पूर्व अध्यक्ष डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन को सपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने एवं विजय प्रताप सिंह को भाजपा जिलाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ बनाए जाने पर संगठन ने उनका फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इसके साथ ही अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें अमित सिंह परिहार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष, डॉक्टर अभिषेक सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष, रंजना सिंह चैहान को महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष, राम प्रकाश सिंह भदोरिया को सैनिक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष, अतुल सिंह को जिला उपाध्यक्ष, वरदानी सिंह को जिला उपाध्यक्ष, संजय सिंह को जिला कोषाध्यक्ष एवं अभय सिंह गौर को जिला महामंत्री युवा प्रकोष्ठ तथा भारती सिंह को महिला प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जो मनोनीत पदाधिकारी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चैहान, जिला महामंत्री आरके सिंह, अजीत राठौर, संग्राम राठौर, रिशु सिंह, दिनेश सिंह, संजय सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सुनील भदौरिया, अभय प्रताप सिंह, उपेंद्र प्रताप सिंह, निर्भय सिंह, बलवान सिंह, बलवंत सिंह, रुद्रपाल सिंह परिहार, रवि प्रताप परिहार, युवा महिला जिला अध्यक्ष कल्पना सिंह, शशि कला सिंह, रिचा सिंह, रामनरेश सिंह चैहान, सिद्धार्थ राठौर, राज ठाकुर, शैलेंद्र सिंह, उपेंद्र प्रताप सिंह, मारकंडे नाथ सिंह, कुवर अरुण सिंह, एडवोकेट राज सिंह भदौरिया, चंदन राणा, वीरेंद्र सिंह फौजी, आशीष चैहान, अंकित सिंह भदौरिया, शिवम सिंह, नवीन तोमर, दीपक सिंह, गोपाल सिंह, शिवा सिंह, सत्यम समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.