चुनाव जीतने के लिए झूठ और बेईमानी पर उतर आई हैं भाजपाः नरेश उत्तम

-लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहती हैं भाजपा
-लोकसभा चुनाव जीतने के लिए जी जान से जुटे कार्यकर्ता

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी ने सदर विधानसभा में बूथ सेक्टर जोन स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव विशम्भर प्रसाद निषाद ने शिरकत की। कार्यकर्ताओ ने फूल माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार से किसान, नौजवान, कर्मचारी, कारोबारी, व आम जनता परेशान हैं। किसी की भी सुनवाई नहीं हो रही हैं। अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों पर मुकदमा लिखें जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने के लिए झूठ, बेईमानी पर उतर आई हैं और षड़यंत्र कर रही हैं। भाजपा सबसे पहले मतदाता सूची पर हमला करती हैं और मतदाता सूची से नाम कटवा देती हैं। भाजपा लोकतंत्र और संविधान को खतम करना चाहती हैं। सभी लोगों को एकजुट होकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करनी होगी। उन्होंने कहा कि सपा का कार्यकर्ता ईमानदार और मेहनती हैं इसी का नतीजा हैं कि जिले में दो विधान सभा, नगर पालिका और नगर पंचायतो में सपा का कब्जा हैं। इस बार सबकी मेहनत से लोकसभा में भी सपा का प्रत्याशी विजई होगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता लोक सभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाए और पार्टी के घोषित प्रत्याशी को जिताने का काम करें। जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनायें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव, चेयरमैन राजकुमार मौर्य, चैधरी मंजर यार, जगदीश सिंह जालिम, पूर्व सांसद अशोक पटेल, विधायक उषा मौर्या, महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा, विपिन यादव, आबिद हसन, केतकी सिंह, रामेश्वर दयाल दयालु, संतोष द्विवेदी, शब्बीर, वली उल्ला समेत सैकड़ो कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.