पॉप स्टार रिहाना जामनगर पहुंचीं; शाहरुख खान फैमिली के साथ नजर आए; सलमान खान भी स्पॉट हुए

 

 

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में हिस्सा लेने पॉप स्टार रिहाना भी जामनगर पहुंच चुकी हैं। वो प्री-वेडिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। फिलहाल और भी सेलेब्स का वहां पहुंचना जारी है। शाहरुख खान, सलमान खान और रणबीर कपूर जैसे बड़े सेलेब्स पहले ही वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। शाहरुख खान पत्नी गौरी और बच्चों के साथ कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हैं।

 

सलमान खान को भी जामनगर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। एक्टर कैजुअल लुक में नजर आए।

 

रणबीर कपूर परिवार के साथ जामनगर पहुंच चुके हैं। आलिया बेटी राहा को गोद लिए नजर आईं। वहीं मां नीतू कपूर भी एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। रणबीर को सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। इसके अलावा अर्जुन कपूर भी जामनगर पहुंच चुके हैं।

 

 

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन की तैयारियां हो चुकी हैं। इस कार्यक्रम में कई एक्टर और सिंगर परफॉर्म करेंगे। जान्हवी कपूर, मानुषी छिल्लर, अभिषेक बच्चन, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, पंजाबी सिंगर बी प्राक और उद्धव ठाकरे के बेटे तेजस ठाकरे पहले से ही जामनगर पहुंच चुके हैं।

 

 

  • अमिताभ बच्चन
  • अभिषेक बच्चन- ऐश्वर्या राय बच्चन
  • रजनीकांत
  • शाहरुख खान- गौरी खान
  • आमिर खान- किरण राव
  • सलमान खान
  • अक्षय कुमार- ट्विंकल खन्ना
  • अजय देवगन- काजोल
  • सैफ अली खान- करीना कपूर
  • चंकी पांडे- फैमिली
  • रणबीर कपूर- आलिया भट्ट
  • रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण
  • विक्की कौशल- कटरीना कैफ
  • माधुरी दीक्षित- डॉ श्रीराम नेने
  • आदित्य चोपड़- रानी मुखर्जी
  • करण जौहर
  • बोनी कपूर- जान्हवी कपूर – अर्जुन कपूर
  • अनिल कपूर
  • वरुण धवन
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा
  • श्रद्धा कपूर
  • करिश्मा कपूर

 

जामनगर के सभी बड़ी होटलें और रिसॉर्ट बुक हो चुके हैं। साथ ही मेहमानों के स्वागत के लिए जामनगर एयरपोर्ट को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है। इतना ही नहीं, मेहमानों को एयरपोर्ट से रिलायंस टाउनशिप और अन्य होटल-रिसॉर्ट्स तक छोड़ने के लिए भी खास अरेंजमेंट किए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए 900 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की टीम भी एयरपोर्ट से लेकर होटलों तक तैनात है।

मेहमानों को लाने-ले जाने के लगाई गईं गाड़ियों पर ‘वंतारा’ थीम के स्टिकर लगाए गए हैं। ऐसी कुल 38 कारों को एयरपोर्ट कैंपस में रखा गया है। इन गाड़ियों को विशेष तौर पर दिल्ली से लाया गया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस फाउंडेशन ने पशु कल्याण के लिए ‘वंतारा’ (स्टार ऑफ द फॉरेस्ट) कार्यक्रम शुरू किया है। अनंत अंबानी के नेतृत्व वाली वंतारा पहल का उद्देश्य भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में घायल और लुप्तप्राय जानवरों का बचाव, इलाज, देखभाल और पुनर्वास करना है।

 

 

जामनगर के पास ही वंतारा जू भी बनाया गया है। अनंत को जानवरों-पशुओं से बहुत प्रेम है। इसी को ध्यान में रखते हुए उनके प्री-वेडिंग फंक्शन को इसी थीम पर रखा गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.