सीडीओ व एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्यायें

खागा, फतेहपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील परिसर के सभागार कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें फरियादियों की लगभग नौ दर्जन प्रार्थना पत्रों में लगभग आधा दर्जन से प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण किया गया और शेष शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों को निर्देशित किया गया। खागा तहसील परिसर के सभागार कक्ष में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की आयी शिकायतों को मौके पर निस्तारण करते हुए मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की लगभग 97 शिकायतें प्राप्त की गयी है। जिसमें से मौके पर लगभग 5 प्रार्थना पत्रों को निस्तारण किया गया है। और इन्होंने बताया कि इस शेष 92 फरियादियों की शिकायतों को तत्काल निस्तारण करने हेतु सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है तथा उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक प्रार्थना पत्र राजस्व, पुलिस व जल निगम से सम्बन्धित पायी गयी और पूर्व में लाम्बित शिकायतों को पुलिस व राजस्व टीम के माध्यम से तत्काल निस्तारण करने हेतु आदेशित किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह,उपजिलाधिकारी नंद प्रकाश मौर्य, पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रज मोहन राय, तहसीलदार जगदीश सिंह, नायब तहसीलदार ओम प्रकाश, खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार सिंह, अजय कुमार तिवारी, विद्युत अभियंता, वन अधिकारी विवेक कुमार शुक्ला, अपराध निरीक्षक दिनेश कुमार मिश्रा, सुल्तानपुर घोष थानाअध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी व थानाअध्यक्ष अभिलाष तिवारी, खखरेरू थानाअध्यक्ष प्रमोद कुमार राव, किशनपुर थानाअध्यक्ष, धाता थानाअध्यक्ष सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.