फतेहपुर। कानपुर में मंदाकिनी होटल में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक कार्यकारिणी के अधिवेशन में किया गया सम्मान। परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद कुमार गुप्त के पिता का स्वर्गवास 24 फरवरी को हो गया था जिनके पार्थिव शरीर को मेडिकल कालेज कन्नौज को दान किया था। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 सुमन्त गुप्त, राज्यसभा सदस्य नवीन जैन, शाह अयाह विधायक विकास गुप्ता, प्रयागराज के महापौर राजेश केशरवानी, विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता आदि ने देहदानी परिवाार के सदस्यों को मरणोपरांत वैश्य रत्न से सम्मानित करते हुये अंगवस्त्र तथा सम्मान पत्र देते हुये परिवार को इस पुनीत कार्य करने पर आभार प्रकट किया। डा0 सुमंत गुप्त ने कहा कि देहदान से बडा कोई दान नहीं है, मरणोपरांत देह को दान करना चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत बडा योगदान है। देहदानी परिवार बधाई का पात्र है। इससे समाज को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर अजय गुप्ता, नरेश माहेश्वरी, हरिओम अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, अरूण जायसवाल, मनीष गुप्ता, विवेका गुप्ता, विजय गुप्ता, कविता रस्तोगी, वंदना गुप्ता, सरोज गुप्ता, रागिनी गुप्ता, गायत्री गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, हरिओम गुप्ता, आरती गुप्ता, रेखा गुप्ता एवं तमाम पदाधिकारी एवं वैश्य बंधु उपस्थित रहे।