बूथ का एक-एक कार्यकर्ता संगठन में अमूल्य धरोहरः प्रकाश पाल

-अयाहशाह विधानसभा के गाजीपुर में बूथ प्रमुख, शक्ति केंद्र संयोजक व मंडल पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित
-सम्मान समारोह में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति सहित पार्टी नेताओं ने किया प्रतिभाग

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज अयाहशाह विधानसभा क्षेत्र के गाजीपुर कस्बे के एक अतिथि गृह में विशाल कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों के प्रमुखों के साथ ही शक्ति केंद्र व मंडल पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को उपस्थित अतिथियों व स्थानीय विधायक विकास गुप्ता द्वारा अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल द्वारा सम्बोधन में कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों को जीतने में ,,बूथ विजय मंत्र ,,का एक विशेष योगदान रहता है हमें हमारे बूथ पर पचास फीसदी से अधिक वोटों पर मजबूत पकड़ रखनी चाहिए, प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने अपने बूथों पर सम्पर्क, संवाद समन्वय तथा सक्रियता से लगते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर लाभार्थियों से चर्चा करते रहना चाहिए, लोगों को यह जानकारी देते रहना है कि आज देश राष्ट्रीय समृद्धि व सामरिक सामथ्र्य पर नित नए आयाम स्थापित करने में सफल हो रहा है धारा 370 की समाप्ति के साथ ही सांस्कृतिक विरासत को भी मनोयोग से संवर्धित किया गया है। केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने व देश में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा की गई। कार्यक्रम के आयोजक अयाहशाह विधायक विकास गुप्ता द्वारा सम्बोधित करते हुए उपस्थित अतिथियों को आश्वश्त करते हुए कहा कि अयाहशाह विधानसभा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा हर चुनाव में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा जाता रहा है आने वाले लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से कार्यकर्ताओं द्वारा जीत की पटकथा लिखी जायेगी। विकास गुप्ता द्वारा अतिथियों का गाजीपुर, असोथर व बहुआ मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर भब्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष व विधानसभा संयोजक प्रभुदत्त दीक्षित, शिवप्रसाद त्रिपाठी, पुष्पराज पटेल, रवीन्द्र पाल सिंह, अर्चना त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र सचान, कुलदीप भदौरिया, प्रवीण कुमार सिंह, विधानसभा विस्तारक शोमू सैनी, सुधीर मिश्रा, विनोद पांडेय, अरिमर्दन सिंह, राममहेश निषाद सहित मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक व बड़ी संख्या में बूथ प्रमुख उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.