भाकियू लोक शक्ति महिला मोर्चा की अंजू बनी जिलाध्यक्ष

फतेहपुर। शहर के नहर कॉलोनी में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के मासिक बैठक जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महासचिव पुष्पेंद्र सिंह यादव ने किया। बैठक में प्रदेश महासचिव सूरजभान पाल ने किसान यूनियन के पदाधिकारी को संबोधित किया।इस दौरान उनकी देखरेख में पदाधिकारियो का मनोनयन किया गया। बैठक में प्रदेश महासचिव की मौजूदगी में अंजू प्रजापति को जिला महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई और सुनीता यादव को महिला मोर्चा का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। वही दिलीप यादव को ब्लॉक बहुआ से हटाकर तहसील अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तो वही नवमनोनीत महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अंजू प्रजापति ने कहा कि जिस प्रकार से जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह पटेल और प्रदेश महासचिव सूरजभान पाल ने उन पर विश्वास किया है वह उस विश्वास पर पूरा खरा उतरने का काम करेगी और तमाम महिलाओं को संगठन से जोड़कर संगठन को और मजबूत करने का काम करेंगी। इस मौके पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अतुल यादव, जिला संरक्षक संतलाल पटेल, संतोष देवी पटेल, हाकिम सिंह, हरिश्चंद्र पटेल, अजीत यादव, राजेंद्र पासवान, अनुज पासवान, राजेंद्र यादव, सरस्वती देवी, रूप रानी, विनीता, संतोषी, पूनम पाल, सियावती,शकुंतला, प्रेमा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.