भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री बने अभिषेक श्रीवास्तव

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री पद पर अभिषेक कुमार श्रीवास्तव की ताजपोशी किया। इस दौरान भाजपा कार्यालय में माल्यार्पण कर अभिषेक श्रीवास्तव का स्वागत किया गया। वही नवमनोनीत जिला कार्यालय मंत्री अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा की जो दायित्व भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल ने दिया है उस पर वह पूरा खरा उतरेंगे और भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे।इसके साथी लोकसभा चुनाव में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयश्री दिलाने का भी कार्य करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल, जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान स्वरूपराज सिंह जूली, कुलदीप सिंह भदौरिया, विक्रम सिंह चंदेल, अमित शिवहरे, डॉ0 भारत श्रीवास्तव, अजय सिंह, रिंकू लोहारी, अनुज दीक्षित, अतुल त्रिवेदी, विनोद गौतम, आशीष सिंह, दुर्गापुरी वाल्मीकि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.