व्यापार मंडल महिला इकाई की रंजना सिंह बनी जिलाध्यक्ष

फतेहपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक कैम्प कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से महिला इकाई के गठन की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष पद पर रंजना सिंह व महामंत्री पद पर मोबीना वारसी को मनोनीत किया गया। शुक्रवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में सम्पन्न हुई बैठक के पश्चात महिला इकाई का गठन किया गया जिलाध्यक्ष पद पर तेज तर्रार नेत्री रंजना सिंह व महामंत्री पद पर मोबीना वारसी को मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी व भाजपा नेत्री पूनम श्रीवास्तव द्वारा महिला जिलाध्यक्ष रंजना सिंह व महामंत्री मोबीना वारसी को अंग वस्त्र भेंट कर संगठन का पटका व माला फनकार स्वागत करते हुए मनोनयन पत्र दिया गया। जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी ने काहाकि समाज के सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी से इंकार नही कियाजा सकता। देश की आज़ादी के आंदोलन से लेकर संसद तक महिलाये भागीदारी निभा रही है। महिला इकाई के गठन होने से बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़कर संगठन को मज़बूत करने का कार्य करेगी। वही नव मनोनीत जिलाध्यक्ष रंजना सिंह व महामंत्री मोबीना वारसी ने काहाकि जिस आशा एव विश्वास के साथ उन्हें दायित्व दिया गया है वह सदैव व्यापरी हितों के लिये कार्य करेगी। इस मौके पर विजय सिंह एडवोकेट, संजय जौहरी, मुकीम अहमद, हिमांशु श्रीवास्तव, विनोद सिंह चन्देल, अजय गुप्ता, मीरा पटेल, मंजू गुप्ता, खुशनुमा, शाहीन बानो, बीना श्रीवास्तव आदि रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.