सहोदया स्कूल ग्रुप फतेहपुर की नयी कार्यकारिणी का गठन

फतेहपुर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संगठन जिसकी एक बैठक महर्षि विद्या मन्दिर सी० से० स्कूल परिसर में की गई। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर चयनित किया गया। वहीं नितिन तिवारी को सचिव तथा मदर सुहाग एजुकेशन सेन्टर के प्रधानाचार्य डी.के. श्रीवास्तव व डॉ० वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुषमा शर्मा को संयुक्त रूप से समन्वयक पद पर चयनित किया गया। सेन्ट मेरी स्कूल की प्रधानाचार्या मिस नीना जैकब को मेन्टर नामित किया गया। इस अवसर पर सचिव नितिन तिवारी ने पूरे वर्ष आयोजित होने वाली अन्तरविद्यालय गतिविधियों व कार्यकमों की रूप रेखा प्रस्तुत की। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने सी.बी. एस.ई. से सम्बन्धित महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। सभी उपस्थित प्रधानाचार्यों ने प्रस्तुत प्रस्तावों का अनुमोदन किया। सहोदया अध्यक्ष ने सभी प्रधानाचार्यों को सहोदया का सदस्यता प्रमाण-पत्र एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित होने वाली महर्षि विद्या मन्दिर विद्यालय समूह की पत्रिका (ज्ञान) की प्रतियाँ भेंट की। उपस्थित विद्यालयों में चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ० पदमालया दास चैधरी, सेन्ट जेवियर्स हाईस्कूल की प्रधानाचार्या प्रियंका गुप्ता, नूरूल हुदा स्कूल के प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह, सन्दीपनी स्कूल के प्रधानाचार्य जे.के. सिंह, ग्लोबल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रखर शुक्ला, आर.जी. चिल्ड्रेन स्कूल की प्रधानाचार्या सुनीता गुप्ता, सागर कान्वेन्ट स्कूल की प्रधानाचार्या शोभना मिश्रा, पुलिस मार्डन स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा तिवारी, उमेश योगेश पब्लिक स्कूल खागा के प्रधानाचार्य अमित मिश्रा एवं ए०पी०एस० खागा के प्रधानाचार्य राहुल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.