डीएम-एसपी संग व्यापारियों ने खेली फूलों की होली

फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश गर्ग गुट के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में प्रशासनिक, राजनीतिक, व्यापारिक फूलों की होली खेली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में व्यापार मंडल के महिला एवं पुरुष टीम के लोग मौजूद रहे और जिलाधिकारी सी इंदुमती एवं पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के साथ फूलों की होली खेली और उन्हें होली की शुभकामनाएं भी दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, उप जिला अधिकारी अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा के साथ फूलों की होली खेली गई और गुजिया खिलाकर मुंह मीठा भी कराया गया तो वही जिला अधिकारी ने सभी को होली की शुभकामनाएं दिया और शांतिपूर्वक होली मनाने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा पिछले कई वर्षों से आदर्श व्यापार मंडल फूलों की होली खेलते चले आ रहे है उसी क्रम को आगे बढ़ाया गया और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभिनव यादव, अनिल सिंह गौतम, निरंजन श्रीवास्तव, तरुण शुक्ला, सिद्धांत गुप्ता, राजीव पुरवार, राधेश्याम गुप्ता, माधुरी साहू, शालिनी श्रीवास्तव, चेतन सिंह, रोहित गुप्ता, उमा गुप्ता, बॉबी शरण सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.