मनमानी तरीके से घर निर्माण का लगाया आरोप

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के जयराम का पुरवा के रहने वाले राम सजीवन तथा जय सिंह पुत्र शीतल ने दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया की ग्राम रामपुर खुराना परगना तहसील व जिला फतेहपुर (जयराम का पुरवा) की साझे की बुजुर्गी भूमि है। जिसको साझेदार वीरेंद्र पुत्र धर्मपाल निवासी जयराम का पुरवा मजरे रामपुर खुराना बिना बंटवारा किये मनमानी तरीके से घर निर्माण कर रहे हैं। जिससे अन्य हिस्सेदारों का हिस्सा हड़प हो जाएगा और उनकी अपूरणीय क्षति भी होगी। इन लोगों ने आरोप लगाया की यह लोग झगड़ालू किस्म के लोग हैं। अपनी दबंगई के बल पर लड़ाई, झगड़ा,गाली गलौज करते रहते हैं। मना करने पर दबंगई दिखाते हैं। इन लोगों ने कहा 28 मार्च को जिलाधिकारी के नाम शिकायती पत्र दिया था और मांग की गई थी की मौके पर आला अधिकारियों को भेजकर जांच कराई जाए और दोषी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इन लोगों ने कहा कि जब साझे की बुजुर्गाे की भूमि है तो फिर बिना बंटवारे के कैसे निर्माण कार्य जारी है। इस पर रोक लगाई जाए और बटवारा होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाए। इस दौरान राम सजीवन और जय सिंह ने बताया की शिकायत करने के बावजूद निर्माण कार्य जारी है राजस्व की टीम आई थी लेकिन उनका इन लोगों के साथ क्या वार्तालाप हुआ यह पता नहीं लेकिन निर्माण कार्य रुकने के बजाय कार्य और गति से हो रहा है। इन लोगों ने जल्द से जल्द निर्माण कार्य रुकवाने की मांग किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.