दोसर महासमिति के होली मिलन समारोह में शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की

फतेहपुर। होली मिलन समारोह में मतदाता जागरूकता करते हुए शत-शत मतदान करने के लिए समाज के लोगों से की गई अपील राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए करें सभी लोग मतदान भारतीय दोसर महासमिति एवं महिला इकाई द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होली मिलन समारोह में जनपद से काफी संख्या में एकत्र होकर बड़े ही उल्लास के साथ होली मिलन मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुशील गुप्ता, प्रदेश युवा अध्यक्ष श्री कांत गुप्त महिला प्रदेश को अध्यक्ष अमित कल्पना गुप्ता राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता प्रदेश महिला महामंत्री सुनीता गुप्ता ने पार्षद जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित किया। वृंदावन से आए हुए कलाकारों द्वारा फूलों की होली का स्वजातीय बंधुओ ने आनंद उठाते हुए देर रात्रि तक कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम में जिस प्रकार से लोगों ने काफी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई है वह तारीफे काबिल है। उन्होंने कहा कि होली पर्व के उपरांत एक लोकतंत्र का बडा महापर्व आने वाला है जिसमें लोग राष्ट्रहित में बढ़-चढ़कर मतदान करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान प्रस्तुत करें उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि सभी लोग अपने मतदान का उपयोग करें। कार्यक्रम में महिलाओं की काफी अधिक भागीदारी रही विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुशील गुप्त ने युवाओं का आवाहन करते हुए कहां की युवा आने वाली पहली है युवाओं का एकजुट होकर सामाजिक कार्यों में हिस्सेदारी निभाई होगी तभी समाज संगठन हो सकेगा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थित प्रदेश महिला कोषाध्यक्ष कल्पना गुप्ता ने कहा कि मात्र शक्ति के कार्यक्रम में उपस्थित इस बात का संकेत है कि महिला पदाधिकारी ने कार्यक्रम के लिए मेहनत की है कार्यक्रम का कुशल संचालन राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने किया। मुख्य रूप से गिरधारी लाल गुप्त, जिला अध्यक्ष नारायण बाबू, संतोष गुप्ता बबलू रामबाबू कविता गुप्ता मनीष गुप्ता सरोज गुप्ता मधु गुप्ता संजय गुप्ता अशोक गुप्ता अजय गुप्ता आराधना गुप्ता साजन गुप्ता सहित सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.