सुल्तानपुर घोष, फतेहपुर। पुलिस ने मधुकरी आश्रम से शुक्रवार सुबह दो तस्करों को 10 किलो 300 ग्राम गांजा व एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मुकदमा दर्ज करते हुए उसका चालान न्यायालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर मधुकरी आश्रम में दो लोग अलग-अलग झोला लेकर खड़े थे। तभी मुखबीर ने इशारा किया कि झोले में गांजा भरा हुआ है।और पुलिस ने तस्करों को घेरा बंदी कर दबोच लिया। पूंछे जाने पर तस्करों ने अपना नाम पता बताया। जिसमें इजूरा बुजुर्ग निवासी इरफान और किसनी पुरवा अरखा ऊंचाहार के रूप में हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों के ऊपर कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। वहीं तस्करों को पकड़ने में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र त्रिपाठी, सूरज आनंद वर्मा, संदीप कुमार, संदीप कुमार गौतम मौजूद रहे।