आग से किशोरी समेत तीन झुलसे

फतेहपुर। न्यूज वाणी मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम हरवंशपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक लगभग 28 वर्षीय महिला आग की चपेट में आ गयी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी। आग बुझाने में ससुर भी जल गया। वहीं पति पर पत्नी ने जलाने का आरोप लगाया। वहीं दूसरी ओर थरियांव थाना क्षेत्र के मुरांव गांव में खाना बनाते समय एक लगभग 17 वर्षीय किशोरी बुरी तरह झुलस गयी। जिसे उपचार के लिये जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां एक की हालत गंभीर देख कानपुर के लिये रिफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार हरवंशपुर गांव निवासी विवेक यादव की पत्नी अर्चना देवी देर शाम संदिग्ध अवस्था में आग लग जाने से गंभीर रूप से झुलस गयी। शोर शराबा सुनकर बगल के कमरे में बैठे ससुर राम सिंह तत्काल मौके पर पहुंचा और बहू के शरीर में लगी आग को बुझाया। जिससे उसके भी हाथ झुलस गये। आनन फानन में महिला व ससुर को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां अर्चना की हालत चिंता जनक देखते हुये कानपुर के लिये रिफर कर दिया। इससे पूर्व अर्चना ने अपने पति पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया। उधर मुरांव गांव निवासी कल्लू की पुत्री सुनैना देवी देर शाम खाना बना रही थी। तभी उसके कपड़ों में आग लग गयी। जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी। सूचना पर परिजनों ने उसे तत्काल उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने अर्चना की हालत चिंता जनक देखते हुये कानपुर के लिये रिफर कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.