परशुराम जयन्ती आज, निकलेगी शोभायात्रा

फतेहपुर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर ब्राह्मण चेतना मंच के तत्वाधान में कलक्टर स्थित पंडित कमल किशोर तिवारी के हाता में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें राजेंद्र त्रिवेदी मीडिया से रूबरू होते हुए बताया की 10 मई को सुबह 8 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद भगवान परशुराम का पूजन, हवन, आरती व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक समाज सेवी संतोष तिवारी, व पूर्व अध्यक्ष भाजपा आशीष मिश्रा को बनाया गया है। जिनकी देखरेख में पूरा कार्यक्रम संपन्न होगा। इस अवसर पर शिवाकांत दीक्षित, एसपी शुक्ला, बृज किशोर शुक्ला, डीपी दुबे,उमाकान्त शुक्ला भी मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.