मासूम ने पिया मिट्टी का तेल

फतेहपुर। न्यूज वाणी औंग थाना क्षेत्र के ग्राम पधारा में गुरूवार की सुबह खेल खेल में दो वर्षीय मासूम बच्चे ने मिट्टी का तेल पी लिया। जिसे अचेताअवस्था में उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार पधारा गांव निवासी पूजन का पुत्र रितिक आज सुबह खेल खेल में चूल्हे के पास रखा चिराग को ढक्कर खोलकर मिट्टी का तेल पी लिया। कुछ ही समय बाद वह अचेत होकर नीचे गिर पड़ा और बेहोश हो गया। जानकारी होने पर परिजन उसे आनन-फानन उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज कर रहे चिकित्सक ने उसकी हालत में सुधार बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.