‘राहुल से लेकर लालू, केजरीवाल सभी बेल पर’, जेपी नड्डा ने विपक्ष पर चलाया सियासी बाण

घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार का गठबंधन है। राहुल से लेकर लालू, केजरीवाल सभी बेल पर चल रहे हैं। इनके नेता या तो बेल पर हैं या जेल में। विपक्ष दल राम विरोधी है। कांग्रेस ने राम को बताया था काल्पनिक। ये राष्ट्र विरोधी हैं, सनातन धर्म विरोधी है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को बलिया के जनाड़ी स्थित मैदान में विपक्षी गठबंधन और नेताओं पर जमकर शब्द बाण चलाए। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस धर्म के नाम पर आरक्षण लाना चाहते हैं। यह दलितों के आरक्षण पर डाका डालने का काम है। अखिलेश यादव पिछड़ा और दलित विरोधी हैं।

राहुल गांधी की भी मंशा धर्म के आधार पर आरक्षण लाने की है। संविधान की जानकारी राहुल गांधी को नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर भाजपा काम नहीं करती। घमंडिया गठबंधन, परिवारवाद का पोषक है। उन्होंने कहा कि बदलते भारत में भारत की राजनीति भी बदल गई है। इसको समझना चाहिए।

जेपी नड्डा कहा कि हमने कोरोना को देखा है। 140 करोड़ देशवासियों को डबल डोज बूस्टर के साथ वैक्सीन लगा कर देशवासियों को बचा लिया। कोरोना में अमेरिका की अर्थ नीति डांवाडोल हो गई। जापान, चीन और ऑस्ट्रेलिया भी परेशान हो गए।

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना और यूक्रेन युद्ध के बाद भी भारत 11 स्थानों की छलांग लगाकर देश में पांचवे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया। बहुत जल्द दुनिया में तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। मैं स्वास्थ्य मंत्री रहा हूं। इस देश में डिप्थीरिया की दवा आने में 28 से 30 साल लगे, टेटनेस की दवा आने के लिए 30 साल लगे।

जापानी बुखार की दवा आने में 100 साल लगे। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 महीने के अंदर एक नहीं दो-दो कोराना रोधी वैक्सीन बना पूरे देश को दिखा दिया। आज भारत दवा बनाने में दुनिया में दूसरे नंबर पर खड़ा है। एक्सपोर्ट में नंबर वन पर है। 97% मोबाइल आज भारत बना रहा है। 10 साल पहले इसी मोबाइल पर लिखा होता था मेड इन चाइना, मेड इन जापान। अब मेड इन इंडिया लिखा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.