दिन दहाड़े अज्ञात बाइक चोरो ने बीसी संचालक क़े साथ की लूट

प्रेमनगर, फतेहपुर। शनिवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे थाना क्षेत्र के आरामपुर बसई गांव से महज चंद कदम की दूरी पर बदौड़ा यू.पी. बैंक के जन सुविधा केंद्र संचालक से बाइक सवार तीन लुटेरों ने तमंचा के बल पर लगभग एक लाख पचीस हजार नगदी रुपए लूट ले गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गयी है। जानकारी के अनुसार बता दें की सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के दाढ़ीहार मजारा धनकामई गांव के रहने वाले कमलेश सिंह पुत्र छन्नालाल बदौड़ा यू.पी. बैंक का वीसी संचालक है। आज सुबह कमलेश सिंह अपनी माता के साथ अपने गांव से प्रेमनगर अपने जन सुविधा केंद्र आरामपुर बसई गांव से होते हुए प्रेमनगर जा रहा था। जैसे ही वीसी संचालक आरामपुर बसई गांव से महज चंद कदम की दूरी पर पंहुचा तभी पहले से ही घात लगाए बाईक सवार तीन लुटेरों ने सूनसान जगह पर अचानक बाइक को रोक लिया। एकाएक हाथापाई कर बैग छीनने लगे। विरोध करने पर तभी लुटेरों ने तमंचा की नोक पर बैग में रखे एक लाख पचीस हजार रूपए बैग सहित छीन कर लूट ले गए। जैसे ही लूट की खबर आसपास के लोगों को लगी तो घटना स्थल पर जमावड़ा लगना शुरू हो गया। आनन फानन पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचकर जाँच पड़ताल में जुट गए हैं। हालांकि मौके से पुलिस को दो जिन्दा कारतूस व एक जोड़ी चप्पल भी बरामद हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.