इण्डिया गठबंधन के कार्यकर्ता मतगणना स्थल पर रखेंगे पैनी निगाह

फतेहपुर। इन्डिया गठबन्धन के सहयोगी दल समाजवादी पार्टी के प्रमुख वरिष्ठ नेता कपिल यादव, शेरू यादव के साथ उत्तर प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष पीसीसी सदस्य मिस्बाहुल हक, जनपदीय अल्पसंख्यक कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों के बीच मतगणना दिवस के दिन अपनायी जाने वाली प्रक्रिया पर चर्चा तपस्वी नगर में हुई। मतगणना अभिकर्ता लोकतन्त्र के इस परीक्षा मे बूथ पर दी गई ईवीएम मशीन नम्बर का क्रमांक, मतदान लेखा का मिलान, पर कडी निगाह रख कर पूरे उत्साह के साथ यज्ञ में शामिल होना है। प्रशासन को चाहिए कि लोकतन्त्र के इस पर्व पर विशेष कर जनता की लोकतन्त्र पर विश्वास और संवैधानिक भावनाओ का सम्मान कर संविधान की शुचिता पवित्रता बनाये रखने के लिए पारदर्शिता, निष्पक्ष मतगणना का संचालन कर परिणाम की घोषणा करायी जाये। कपिल यादव ने कहा कि हम सब लोग संविधान रक्षक के तौर पर चुनाव समाप्त होने के बाद भी दिन रात डटे है कि आम जन मानस का लक्ष्य इन्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी नरेश उत्तम पटेल के जिस तरह वोट हासिल हुआ उसकी एक एक वोट का हिसाब केन्द्रीय चुनाव आयोग से लिया जायेगा। 4 जून को आने वाला एतिहासिक दिन संविधान लोकतन्त्र की सुरक्षा की गारंटी देने वाला साबित होगा। इस अवसर पर शहर चेयरमैन शकील अहमद, जिला महासचिव निहाल अहमद, जिला सचिव कासिम अली, नफीस खान, वार्ड अध्यक्ष रिंकू, मुन्ना, आदि लोग रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.