इंडिया गठबंधन का एक-एक कार्यकर्ता मुस्तैदी से समर्पित

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी नरेश उत्तम तथा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह सपा कार्यालय में मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान सपा प्रत्याशी नरेश उत्तम ने कहा की फतेहपुर में लोकसभा चुनाव पांचवें चरण में 20 मई को सकुशल संपन्न हुआ। जिसमें जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और जिला प्रशासन ने सकुशल मतदान संपन्न कराया। इसके लिए उन्होंने सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता, जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है की 4 जून को होने वाली मतगणना भी शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न होगी। इस दौरान नरेश उत्तम ने कहा कि यह चुनाव भी एक प्रकार की प्रतियोगिता है और इस प्रतियोगिता में जो ज्यादा अंक लाएगा वह विजई होगा। उन्होंने कहा फतेहपुर की जनता का उन्हें अपार सहयोग मिला है। जिसके लिए वह फतेहपुर की जनता के सदैव आभारी रहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा की सत्ता पक्ष के लोग जिस तरीके से चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव में कैमरे के सामने धांधली की और चुनी हुई सरकार गिराई ऐसी स्थिति दोबारा ना आए इसके लिए समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से मुस्तैद रहेगा और उन्हें जिला प्रशासन पर पूरा विश्वास है कि वह मतगणना सकुशल संपन्न करेंएंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उनके अभिकर्ता सभी विधानसभा वाइज टेबुलों में उपलब्ध रहेंगे और अपनी पैनी निगाह गड़ाए रहेंगे। उन्होंने बताया सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर पूरे प्रदेश में प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर अपनी बात रखी जा रही है ताकि गड़बड़ी करने वाले सजग हो जाएं की इंडिया गठबंधन का एक-एक कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी से समर्पित भावना से तैयार खड़ा है। वह हर मुकाबले के लिए भी अपना दम खम लगा देगा। इस अवसर पर सदर विधायक चन्द्र प्रकाश लोधी, पूर्व सांसद डॉक्टर अशोक पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, विपिन सिंह यादव, महेंद्र बहादुर सिंह बच्चा, चैधरी मंजर यार भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.