जमीन की पीड़ित ने पैमाइश करा कर न्याय की लगाई गुहार

फतेहपुर। बिंदकी तहसील के ग्राम डीघ परगना कुटिया गुनीर के रहने वाले अर्पित पटेल, देवेंद्र पटेल ने जिला अधिकारी व मुख्यमंत्री के नाम भेजे गए शिकायती पत्र में कहा की गाटा संख्या 4365 रकबा 2.8338 हैक्टेयर स्थित है। उन्होंने कहा इसी से लगी हुई गाटा संख्या 4209 चक मार्ग है। अर्पित पटेल ने आरोप लगाया की सन 2022 में इसकी पैमाइश की जा चुकी है और तब उनके खेत में कोई चिन्हाकन नहीं हुआ था। जिसके कागजात उनके पास मौजूद है। लेकिन दिनांक 8 जून को राजस्व की टीम मौके पर पहुंचकर एक बार फिर से पैमाइश कराया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उनको कोई जानकारी भी नहीं दी गई और उनकी अनुपस्थिति में पैमाइश कर दी गई। जिससे वह पूर्णतया असंतुष्ट हैं। इन्होने मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा की राजस्व टीम के द्वारा सक्षम अधिकारी के सामने पुनः सही तरीके से पैमाईश की जाए और गलत पैमाइश की जांच कराकर दोषी लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए। क्योंकि जब 2022 में पैमाइश हुई थी उस समय जब चक मार्ग अलग गाटा संख्या पर निकल गया तो फिर अब कैसे उनके खेत में चिन्हाकन किया जा रहा है। उन्होंने सही तरीके से पैमाइश करा कर न्याय की गुहार लगाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.