अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का होगा राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार

-परिषद के राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश अग्रवाल ने पदाधिकारियों से की मुलाकात

फतेहपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का होगा राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार। संगठन को गतिशील बनाये रखना ही समाज को एक दिशा देने का काम करता है। उक्त विचार प्रकट करते हुये परिषद के राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 सुमंत गुप्ता के निर्देशानुसार वह प्रदेश दौरे पर आज फतेहपुर आये हुये है। फतेहपुर में महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता रस्तोगी के आवास पर उन्होंने पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस अवसर पर महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता रस्तोगी ने उनका अंग वस्त्रम पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि चुनाव संपन्न हो गये है। अब हम सभी लोग अपने संगठन को गतिशील बनाने का कार्य प्रारंभ कर दें और जो निष्क्रिय पदाधिकारी हैं उनको निवेदित करके संगठन की मुख्य धारा से जोड कर संगठन को गतिशील बनाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि आज देश में वैश्य समाज काफी संख्या में है। एकजुटता के आभाव में वह शक्ति समाज के सामने प्रदर्शित नहीं हो पा रही है जो संख्या बल के आधार पर होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि एक बहुत ही बडा सम्मेलन शीघ्र ही मथुरा की धरती में डा0 सुमंत के सानिध्य में किया जायेगा जिसमें प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जायेगा। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद गुप्ता, जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल एडवोकेट, विष्णु रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.