भाजपा के दो मंत्रियों की घोषणा के बाद भी आज तक नहीं शुरू हुआ पांटून पुल का निर्माण कार्य!

व्यापारियों ने सीएम के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

फतेहपुर। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष नितिन ओमर की अगुवाई में व्यापारियों ने यमुना नदी पर पांटून पुल का निर्माण कार्य कराए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को दिया है। व्यापारियों ने ज्ञापन मे बताया कि 1999 मे भाजपा सरकार के तत्कालीन लो०नि० मंत्री कलराज मिश्रा ने बिंदौर घाट जाफरगंज विधानसभा जहानाबाद से इछावरघाट विधानसभा तिंदवारी जनपद बांदा के मध्य यमुना नदी पर पांटून पुल का शिलान्यास किया था। इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक यमुना नदी पर सेतु निर्माण का कार्य आरम्भ नही हुआ है। 2019 में मंत्री/उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बिन्दौर जाफरगंज से इच्छावर घाट जनपद बांदा के मध्य यमुना नदी पर सेतु निर्माण की घोषणा की थी। लेकिन इसके बाद भी निर्माण कार्य प्रारम्भ नही हुआ। व्यापारियों ने बताया कि कस्बा जाफरगंज बहुत पुरानी बाजार है यहा लगभग 200 वर्षाे से यमुना के उस पार बांदा जिले के करीब 500 लोग प्रतिदिन नाव से यमुना नदी पार करते हैं। बरसात के मौसम मे आवागमन बंद हो जाने से व्यापारियो का व्यापार खत्म जैसा हो गया है। व्यापारियों ने मांग करते हुए कहा कि तत्काल पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। इससे दोनो जनपदो के लगभग 200 गाँवो की 3-4 लाख लोग लभान्वित होगें और यमुना कटरी के अति पिछडे लोगो का पलायन रूक जायेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.