कांग्रेस ने निकाली मतदाता धन्यवाद यात्रा

फतेहपुर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय से सैकड़ों कार्य कर्ताओं के साथ शुरू मतदाता धन्यवाद यात्रा ठाकुर दरियाब सिंह को माल्यार्पण कर चैक होते हुए तकिया शाह बाबा की मजार पहुंची जहां कांग्रेसियों द्वारा तकिया शाह की मजार में हार डाला तत्पश्चात वर्मा चैराहा में पंडित सोहन लाल द्विवेदी की मूर्ति में माल्यार्पण कर शाई मंदिर पहुंची । यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओ में गजब का उत्साह दिखा ढोल नगाड़े के साथ चल रही यात्रा में राहुल गांधी जिंदाबाद सोनिया गांधी जिंदा बाद के नारे लगाते हुए मतदाताओं को धन्यवाद दिया गया।धन्यवाद यात्रा में बरिस्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ जिले के बहुतायत कार्य कर्ताओं ने भाग लिया जिसमें जिला अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चैहान, शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा, महेश द्विवेदी, राम नरेश महराज, राजेंद्र शुक्ला, सुधाकर अवस्थी, डी पी दुबे, शेख एजाज, मणि प्रकाश दुबे, आशीष गौड़, श्रवण कुमार गौड़, शेख एजाज, पुत्तन मिश्रा, जे पी पासवान इशरत खान, सइद चच्चा शहर कमेटी से मोहम्मद जावेद, कमल मिश्रा, इत्साम नकवी, सलीम मास्टर, वकील खान, अजय बच्चा, ओसाफ अहमद,जिला कमेटी से हम्माद हुसैन, आशिफ खान, शादाब सभासद, अभय शुक्ला, चन्द्र प्रकाश लोधी के साथ ही सैकड़ो कार्य कर्ताओं ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.