111वंेे रेडियो प्रसारण पर भाजपाइयों ने सुनी मन की बात

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल उत्तर के ज्वालागंज शक्ति केंद्र के उधन्नापुर नंबर 32 में जिलाध्यक्ष मुख लाल पाल के मुख्य आतिथ्य में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 111वे रेडियो प्रसारण मन की बात को सुना गया। ग्राम आगमन पर पदाधिकारियो ने जिलाध्यक्ष का नगर अध्यक्ष धनंजय द्विवेदी की अगुवाई में माल्यार्पण एवं बैच लगाकर स्वागत कर अभिनंदन किया। वही मन की बात कार्यक्रम के बाद जिला अध्यक्ष ने, शक्ति केंद्र प्रभारी बलराम लोधी, बूथ अध्यक्ष रमाकांत लोधी का लोक सभा चुनाव मे बूथ जीतने के उपलक्ष में माल्यार्पण कर अभिनंदन कर मतदाताओ का आभार ब्यक्त किया, समारोह मे विशिष्ट अतिथि नगर अध्यक्ष धनंजय द्विवेदी, ओम मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, अंशु सिंह सेगर, दीपक वाल्मीकि कार्यक्रम आयोजक बलराम लोधी बूथ अध्यक्ष रमाकांत लोधी विनोद सिंह चंदेल बृजेश सोनी पंकज राजपूत भारत श्रीवास्तव जयप्रकाश गुप्ता तालिब खान समेत सैकड़ो ग्रामीण व मातृशक्ति बूथ टोली मौजूद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.