कांग्रेस कमेटी ने की शहर कार्यकारिणी घोषित

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनिल यादव के अनुमोदन के बाद शहर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा ने शहर कार्यकारिणी घोषित किया। जिसमें कोषाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अजय कुमार बच्चा, दीपक ज्योति श्रीवास्तव, फैसल अब्बास, रूद्र तिवारी, सलीम खान, रोहित अवस्थी, जिया उल्ला खान, दीपिका सिंह चैहान, महासचिव मोहम्मद इस्माइल, वकील खान, रामकिशोर मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, एतेशाम नकवी, विनय कुमार गुप्ता, नजमी कमर, अंशुमन श्रीवास्तव, निजाम उद्दीन, अब्दुल रज्जाक, रविकांत शुक्ला, शोभा दुबे, सचिव मनोज कुमार सविता, हिमांशु गुप्ता, गुलाम हुसैन, शब्बीर अहमद, नीरज शुक्ला, नीरज कुमार, राशिद अहमद, अभिनव सिंह, शावेज आलम अंसारी, अमीरुल जमा खान, उस्मान खान, शिव किरन, असद, चंदन लोधी, इंद्रजीत लोधी, चंद्रशेखर मौर्या को बनाया गया है। शहर अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ गुड्डा ने बताया की शीघ्र ही कार्यकारिणी के मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.