देश के जवानों की शहादत में कांग्रेस ने शोक सभा कर दी श्रद्धांजलि

 

फतेहपुर। जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकियों द्वारा देश के सुरक्षा बल के पांच जवानों को मार दिए जाने से आहत जिला/शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा आयोजन में शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा के नेतृत्व मे जिला कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित कांग्रेसियों ने ठाकुर दरियावो सिंह की प्रतिमा के पास जाकर कैंडिल जलाकर दो मिनट का मौन रखा। शोक सभा के उपरांत शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि बहुत दुःख की बात है कि भाजपा सरकार के शासन काल में सीमाओं में तैनात सुरक्षा कर्मी मारे जा रहे हैं परंतु उनके कान में जूं नहीं रेंग रही है। पिछले दस सालों से सत्ता की गुणा भाग में व्यस्त भाजपा का देश की सुरक्षा या अन्य जरूरतों से कोई सरोकार नहीं है। परंतु अब कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है। उसे देश की चिंता है एवं जनता की जरूरतों का ख्याल है। उन्होंने आगे कहा की अब हर समय कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है। सभा में उपस्थित पूर्व अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि आज चीन भारत की सीमाएं पार कर अंदर घुस चुका है एवं कई जगहों के नाम तक बदल कर अपने क्षेत्र में घोषित कर चुका है। परंतु गोदी मीडिया के बल पर इतना जघन्य मामला भाजपा सरकार जनता से छुपाए रही, बेहद शर्मनाक है। राहुल गांधी की कुशाग्र निगाहों से कुछ भी छुपना मुश्किल है । प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे ने कहा कि राहुल गांधी ने देश की जनता के सामने परत दर परत सब कुछ खोल कर रख दिया है। अतः अब जनता की निगाहों से कुछ भी छिपने वाला नही है। अयोजित शोक सभा में उपस्थित नेता श्रवण गौड़, सईद चच्चा, आशीष गौड़, मोहसिन खान, सहाब अली, औसाफ भाई, अनुराग नारायण मिश्रा, हम्माद हुसैन, मो0 फैजी, रुद्र तिवारी, वकील खान, एतेसाम नकवी, विनय गुप्ता, कमल मिश्रा, सुधाकर अवस्थी, अमित श्रीवास्तव, आदि लोगो ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर घटना में दुःख व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.