हिंदू महासभा के प्रदेष उपाध्यक्ष बने मनोज त्रिवेदी, हुआ स्वागत

 

फतेहपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा की बैठक आईटीआई रोड स्थित एक लॉज में हुई। जहां पर नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने बताया की 3 जून को अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दिया था साथ ही उनके निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने उत्तर प्रदेश की समस्त जनपदों की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। जिसमें 10 जुलाई को प्रदेश इकाई का गठन एवं 12 जुलाई को प्रदेश के जनपदों के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनयन किया गया। इस दौरान उन्हें प्रदेश महामंत्री से अब उत्तर प्रदेश इकाई का वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं काशी प्रांत का प्रभारी बनाया गया। साथ ही फतेहपुर के जिलाध्यक्ष रहे रामगोपाल शुक्ला को प्रयागराज मंडल का उपाध्यक्ष तो जिला प्रभारी पद पर सुनील उर्फ गजेंद्र मौर्य एवं अभी तक नगर अध्यक्ष रहे शशिकांत मिश्रा को जिला अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई तो व्यापार महासभा का जिलाध्यक्ष संतोष देवबंशी को बनाया गया। इस दौरान सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तो प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा की अखिल भारत हिंदू महासभा प्रदेश सरकार से मांग करती है कि जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून को लागू करें और जिन लोगों के दो से अधिक बच्चे हैं उनको कोई भी सरकारी योजनाओं का लाभ न दे। इस दौरान प्रयागराज मंडल के उपाध्यक्ष राम गोपाल शुक्ला ने कहा अधिकांश सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त है। हिंदू महासभा अब ऐसे अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन चलाएगा और रिश्वत लेने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को चिन्हित कराकर कानूनी कार्रवाई करवाने की मांग करेगा। इस अवसर पर प्रवक्ता राम आसरे आर्य, ब्रह्मेश तिवारी, करण सिंह पटेल, श्रवण कुमार राजपूत, डॉक्टर प्रमोद पांडे, महिला जिला अध्यक्ष संगीता गुप्ता, शिवाकांत तिवारी, सुनील कुमार गुप्ता, रमाशंकर शुक्ल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.