स्मिता मेटरनिटी हॉस्पिटल में गोष्ठी का आयोजन

फतेहपुर। षहर के नउवाबाग स्थित स्मिता मेटरनिटी हॉस्पिटल में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर स्मिता सिंह ने तमाम महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा की तमाम महिलाओं को मातृत्व के बारे में कई भ्रांतियां हैं जिसके चलते वह गलतफहमी का शिकार भी हो जाती है लिहाजा महिलाओं को जागरूक होना चाहिए। इस दौरान डॉक्टर स्मिता सिंह ने महिलाओं को गर्भधारण व प्रसव के बारे में भी विस्तार से बताया। इसके साथी डॉक्टर स्मिता सिंह ने मैनकाइंड फार्मा की सहायता से महिलाओं को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के तरीके भी बताएं। इस दौरान वैज्ञानिक तथ्यों के बारे में भी विस्तार से चर्चा किया तो वहीं मातृत्व को प्राप्त करने के बीच में आने वाली बाधाओ को भी दूर करने के तरीके बताएं। डॉक्टर स्मिता सिंह ने बताया कि उन्होंने महिलाओं को जागरूक करने का एक अभियान चलाया है जिसके तहत ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जागरूक करेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.