भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया फैमिली रेस्टोरेंट का उद्घाटन

फतेहपुर। षहर के नेशनल हाईवे बरौरा में होटल अशोका फैमिली रेस्टोरेंट का उद्घाटन भाजपा के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर संचालक डॉक्टर भरत श्रीवास्तव और राजीव गुप्ता ने बताया की इस फैमिली रेस्टोरेंट में वातानुकूलित हाल में बैठकर लोग लजीज व्यंजनों का आनंद उठा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा की शहर के भीड़भाड़ वाले स्थान से अलग हटकर इस रेस्टोरेंट में सुकून का एहसास होगा और यहां पर लोग अपनी फैमिली के साथ पिकनिक जैसा लुत्फ भी उठा सकते हैं। इस दौरान होटल अशोका में आचार्यों की उपस्थिति में हवन पूजन भी किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य लोग भी मौजूद रहे तो वही होटल की खूबसूरती की सभी ने प्रशंसा भी किया। इस अवसर पर डॉक्टर अशोक श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, पवन मिश्रा, सीमू सिंह चंदेल,ब्लॉक प्रमुख रमनजीत सिंह, ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी, अजय सिंह उर्फ रिंकू लोहारी, सुनील गुप्ता, धनंजय द्विवेदी, अजय प्रजापति, अभिषेक शुक्ला, ओम मिश्रा, मनोज मिश्रा, विनय तिवारी, स्वरूप राज सिंह जूली, स्वामी शरन पाल, नीरज सिंह, राहुल गुप्ता, विनोद गौतम, सुशील सिंह चंदेल, पुष्पराज पटेल, उदय लोधी लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.