विद्युत व्यवस्था अगर नही सुधरी तो होगा रेलवे ट्रैक जाम

फतेहपुर। शहर के नहर कॉलोनी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की बैठक संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने भाग लिया। वहीं बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम ने किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा की विद्युत की चरमराई व्यवस्था अगर एक सप्ताह में पटरी पर नहीं आती तो कुरूस्ती कला रेलवे ट्रैक जाम किया जाएगा इसके साथी सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया और राष्ट्रीय नेतृत्व को प्रस्ताव भेजा गया की लगातार फतेहपुर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का कारवां बढता जा रहा है जिसके चलते काम कर रहे टिकैत गुट के सिपाहियों का प्रमोशन किया जाए। जिसमें अशोक उत्तम को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया जाए। रामदत्त मिश्रा को प्रदेश सचिव बनाया जाए। मधुसूदन तिवारी को मध्य जोन प्रवक्ता बनाया जाए। नवल सिंह पटेल को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपा जाए। इस दौरान 3 अगस्त को जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल सोनकर के नेतृत्व में मलवा में धरना प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई गई तो वही नगर अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में 6 अगस्त को जयरामनगर चैराहे में चक्का जाम करने की रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर मध्य जोन उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह गौर, मंडल उपाध्यक्ष रामसहाय पटेल, मंडल महासचिव देवनारायण पटेल, नवल सिंह पटेल, गुड्डू लोधी, छोटेलाल, सुरेंद्र सिंह पटेल, देवनारायण पटेल, नागेंद्र सिंह यादव,कंचन सिंह,राजेश कुमारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.