भाकियू टिकैत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह का इस्तीफा

फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी आईडी से एक पोस्ट डाली कि वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं और देखते ही देखते यह खबर सुर्खियां बन गई। वहीं जब उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि जिस संगठन में रहकर उसे सींचा और एक लंबा कारवां बनाया वहां पर जब मान सम्मान ना मिले तो ऐसे संगठन में रहने से क्या फायदा। हालांकि सूत्रों की माने तो उस सोशल मीडिया आईडी में तमाम प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के समर्थकों ने भी उनके साथ इस्तीफा देने की बात कही। उन्होंने कहा जिस संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह का सम्मान नहीं ऐसे संगठन में रहने का कोई फायदा नहीं। तमाम खागा,बहुआ, फतेहपुर, हथगाम, बिंदकी के कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र सिंह के साथ संगठन छोड़ने की बात कही। इस दौरान सूत्र बताते हैं की प्रदेश हाई कमान ने सीधे राजेंद्र सिंह से वार्ता किया है और कहा कि उन्हें संगठन छोड़ने की कोई जरूरत नहीं है जो लोग उनके मान सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं ऐसे लोगों को पहले समझाया जाएगा और फिर भी अगर प्रदेश स्तर के पदाधिकारी के साथ बदसलूकी करते हैं तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। फिलहाल प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट के बाद सुर्खियों का बाजार गर्म है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.