साड़ी एण्ड ज्वेलर्स में विशाल भंडारे का आयोजन

फतेहपुर। शहर के देवीगंज में शुभ साड़ी एण्ड ज्वेलर्स में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया तो वही संतोष कुमार गुप्ता,अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व रुद्राभिषेक कार्यक्रम कराया गया।जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और आचार्यों की उपस्थिति में रुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न हुआ तो वही रुद्राभिषेक के बाद भंडारे का आयोजन किया गया तो लाइन में लग कर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजक संतोष कुमार गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता ने बताया की सावन मास में उन्होंने यह रूद्राभिषेक कार्यक्रम करवाया है।इस दौरान उन्होंने कहा की इसी बहाने लोग भंडारे में एकत्रित होकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं और एक दूसरे का सुख-दुख भी जान रहे है। उन्होंने कहा सावन में रुद्राभिषेक कार्यक्रम करवाने से भगवान भोले शंकर मन वांछित फल देते हैं और सारे संकट हर लेते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.