रील्स बनाते समय युवती पुल से यमुना में गिरी

किशनपुर, फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़पुर गांव निवासी जुगल किशोर शुक्ला की (22 वर्ष) पुत्री शालिनी देवी अपनी छोटी बहन प्रिया के साथ कपड़े खरीदने बाजार गई थी। दोनों बहने किशनपुर से दांदो को जोड़ने वाले ओवर ब्रिज पर चढ़कर मोबाइल फोन से रील्स बना रही थी। इसी दौरान बड़ी बहन शालिनी देवी का शारीरिक संतुलन बिगड़ गया और वह पुल से नीचे यमुना नदी में गिर गई। शालिनी के गिरते ही छोटी बहन प्रिया जोर जोर से चीखने चिल्लाने लगी। शोरगुल सुन मौजूद नाविकों की नजर यमुना में गिरी युवती पर पड़ी। जिसके बाद नाविकों ने बिना देर लगाए यमुना में डूब रही युवती को सकुशल बाहर निकाल लिया। कुछ देर बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती की हालत को गंभीर देखते हुए इलाज के लिए भेजा। वहीं किशनपुर प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना पर पहुंच युवती को इलाज के लिए भेज दिया गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.