जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवसः धीरेन्द्र प्रताप

-स्वतंत्रता दिवस के दिन कार्यक्रमों की दी गई जिम्मेदारियां

फतेहपुर। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेन्द्र प्रताप की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई । उन्होंने बताया कि 15 अगस्त, 2024 को स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के सम्बंध में देश की गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाने वाला 78वां स्वधीनता दिवस समारोह परम्परागत रूप से सादगी एवं आकर्षक ढंग से मनाया जायेगा। प्रातः 10रू15 बजे/ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान, कार्यक्रम का विवरण, जिला/तहसील/ब्लाक/नगर निकाय आदि सरकारी तथा गैर सरकारी भवनों/शिक्षण संस्थानों/कार्यालयों पर ध्वजारोहण, अभिवादन एवं राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन, सयोंजक-समस्त कार्यालय अध्यक्ष/शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य/प्राचार्य/प्र0अ0स्थानीय निकास फतेहपुर, अन्य विशेष प्रबन्ध-ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रीय ध्वज के अभिवादन के साथ राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया जायेगा। ध्वज में पुष्पों की पंखुड़ियां बांधकर फहराया जायेगा। इसके बाद मानव श्रंखला एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण,कार्यक्रम का विवरण,जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित महात्मा गांधी जी व बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमाओ पर माल्यार्पण किया जायेगा।कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी मैदान में भारतवर्ष के मानचित्र के आकृति में मानव श्रृंखला का आयोजन किया जायेगा,जिलाधिकारी द्वारा विद्यार्थी चैराहे पर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा। संयोजक- प्रभारी अधिकारी नजारत, कलेक्ट्रेट फतेहपुर, अधिशासी अभियंता लो0नि0वि0 प्रांतीय खण्ड फतेहपुर, जिला विद्यालय निरीक्षक फतेहपुर, बेसिक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर, अन्य विशेष प्रबंध- कलेक्ट्रेट फतेहपुर स्थित महात्मा गांधी मैदान में भारत वर्ष का एक बड़ा नक्शा बनाकर परिधि में मानव श्रृंखला बनायी जायेगी। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान एवं विचार गोष्ठी, कार्यक्रम का विवरण- कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान शाल, नारियल आदि भेंट के उपरांत उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की विचार गोष्ठी तथा मिष्ठान वितरण किया जाएगा। शहीद स्मारकों पर माल्यार्पण, कार्यक्रम का विवरण-अपर जिलाधिकारी (वि0/रा) ज्वालागंज तिराहे पर ठाकुर दरियाव सिंह प्रतिमा पर माल्यार्पण, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कोतवाली फतेहपुर में डिप्टी कलेक्टर हिकमतउल्ला की प्रतिमा पर माल्यार्पण, उप जिला अधिकारी सदर कलेक्ट्रेट के समीप लाल बहादुर शास्त्री चैराहे पर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, तथा जेल चैराहे पर महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर तहसीलदार सदर द्वारा अवंती बाई प्रतिमा पर माल्यार्पण, डिप्टी कलेक्टर/अपर उप जिलाधिकारी (प्रथम) द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा जेल चैराहे पर उप जिलाधिकारी, सदर महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा। इसी भांति उपजिलाधिकारी /तहसीलदार बिंदकी बावनी इमली शहीद स्थल बिंदकी एवं तहसील बिंदकी के अंतर्गत अन्य सहित स्थलों पर माल्यार्पण किया जायेगा। तथा उपजिलाधिकारी/तहसीलदार खागा तहसील खागा के अंतर्गत ठाकुर दरियाव सिंह के प्रतिमा पर एवं तहसील खागा के अन्तर्गत अन्य शहीद स्थलों पर माल्यार्पण किया जायेगा। संबंधित खंड विकास अधिकारी/सम्बन्धित प्रधानाचार्य समस्त विकासखंड तथा शैक्षणिक संस्थानो के परिसर स्थित शहीद स्थलों पर पुष्पमाला अर्पण कर कार्यक्रम करेंगे,संयोजक-क्षेत्राधिकारी नगर/प्र0नि0 कोतवाली फतेहपुर, अधि0अधि0 नगर पालिका परिषद फतेहपुर शत्रुघन सिंह प्र0 शासकीय अधिवक्ता राजस्व फतेहपुर, सम्बंधित तहसीलदार, सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी फतेहपुर,जिला विद्यालय निरीक्षक/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर, अन्य विशेष प्रबंध-कोतवाली परिसर स्थित स्मारक पर साफ सफाई की व्यवस्था प्रभारी निरीक्षक कोतवाली करेंगे।नगर पालिका परिषद फतेहपुर के विभिन्न चैराहो की शहीद/महापुरुषों की साफ-सफाई तथा परिसर की सफाई अधि0 अधिकारी कराएंग जिला चिकित्सालय के मरीजों को फल वितरण और कारागार के बन्दियों को मिष्ठान एवं फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.