तीज महोत्सव में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

धाता, फतेहपुर। व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ द्वारा लगातार तीसरे वर्ष हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया। जिसमें महिलाओं ने मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागी महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। आयोजन में महिलाओं द्वारा ग्रीन गेम्स,डांस,मेहंदी, चेयरगेम तथा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। गायत्री शक्ति पीठ मंदिर परिसर में सीमा केसरवानी, दीपा केसरवानी व शिखा केसरवानी के संयोजन में आयोजन हुआ। संरक्षक सुधा केसरवानी ने कहा कि हरियाली तीज त्योहार भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। यह खुशी और उन्नति का त्योहार है। यह त्योहार हमारे सामाजिक,सांस्कृतिक,धार्मिक और ऐतिहासिक मूल्यों को प्रदर्शित और परिभाषित करता है। महिलाओं ने बताया कि व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिलाओं के स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण और जागरूकता के लिए कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं। हरितालिका तीज कमेटी की अध्यक्ष सीमा केसरवानी ने कहा कि तीज पर्व भारतीय संस्कृति को दर्शाने वाला त्योहार है। निशा केस, राधा केसरवानी, नीतू केसरवानी, रीना केसरवानी, पर्ल, कली, आकांक्षा, सविता, अंजना, शोभा, यशी केसरवानी विभा, वैष्णवी, आरती, कीर्ती, जया, आरती, शानू, श्रेया सहित मौजूद हीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.