हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनान में जुटें दिव्यांग

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ने जिला अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सभी प्रकार के सामाजिक एवं सरकारी संस्थाएं प्रतिभाग कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने मांग किया कि हर घर में तिरंगा 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच फहराया जाए इसी क्रम में उन्होंने अनुरोध किया कि 13 अगस्त को फतेहपुर में दिव्यांगजनों को जो उपकरण वितरण किये जा रहे हैं उसमें लाभान्वित होने वाले सभी दिव्यांग जनों को एक छोटा तिरंगा भेंट करते हुए घर पर लगाने का भी अनुरोध किया जाए। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा की हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए वह लगे हैं और उनकी कोशिश होगी की फतेहपुर जनपद के तमाम दिव्यांगजनों के घर पर भी तिरंगा लहराता हुआ दिखाई दे। इसके लिए वह पूरी तरीके से प्रयासरत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.