उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के दिनेश सिंह बने जिलाध्यक्ष

फतेहपुर। नई तहसील सभागार में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जनपद शाखा फतेहपुर का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में मतदान हुआ। जिलाध्यक्ष पद पर दिनेश सिंह 176 मत पाकर विजई हुए। जबकि दूसरे नंबर पर 141 मत पाकर राहुल श्रीवास्तव रहे। अनूप सिंह को मात्र 20 मत ही मिले तो वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कुलदीप कुमार 183 मत पाकर विजई रहे। दूसरे स्थान पर सीताराम 88 मत पाकर रहे। वही अनुपम कुमार यादव को सात मत मिले तो कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार 182 मत पाकर विजयी रहे। महेंद्र कुमार सिंह को 138 मत मिले। जिला मंत्री पद पर रविंद्र कुमार 169 मत पाकर विजई रहे। जबकि अनुराग वाजपेई ने उन्हें कड़ी टक्कर दिया और 165 मत पाकर वह 04 मत से हार गए तो वही जिला उप मंत्री पद पर कमल सिंह 176 मत पाकर विजई रहे। जबकि पुष्पेंद्र सिंह 156 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। जिला कोषाध्यक्ष पद पर अनामिका सिंह 172 मत पाकर विजई रही। जबकि अनिल पाल 161 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे जिला ऑडिटर पद पर कल्पना सिंह 2018 मत पाकर विजई रही जबकि सुशील कुमार 118 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। वहीं नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा सभी पदाधिकारी को साथ लेकर लेखपाल हित में कार्य करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.