डीएम व एसपी ने जनपद स्तरीय तिरंगा रैली का किया शुभारंभ

– देश को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी: सी. इन्दुमती
जनपद स्तरीय तिरंगा रैली को झंडी दिखाकर शुभारंभ करतीं डीएम व साथ में एसपी।
फतेहपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम 13 अगस्त से 15 अगस्त के मध्य सम्पूर्ण देश में आयोजित किया जा रहा है। जिसके क्रम में जनपद स्तरीय तिरंगा रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी सी. इंदुमती व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने संयुक्त रूप से गांधी मैदान कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया।
रैली में 50 विद्यार्थी स्काउड ड्रेस में 100 विद्यार्थी स्कूल ड्रेस में, 50 पीआरडी जवान वर्दी सहित, 50 खिलाड़ियों द्वारा हाथ मे तिरंगा लेकर भारत माता की जयघोष करते हुए रैली में प्रतिभाग किया। तिरंगा रैली गांधी मैदान कलेक्ट्रेट परिसर से पत्थरकटा चैराहा होते हुए बिन्दकी बस स्टॉप से कार्यालय नगर पालिका से आबकारी कार्यालय होते हुए जिला शिक्षा एवं प्रक्षिक्षण संस्थान (डायट) में समाप्त हुई। तिरंगा रैली के आगे देश भक्ति के गाने व झंडा गीत की धुन बजाते हुए एनसीसी कैडेट आगे बढ़ रहे थे साथ ही रैली में एक वैन खादी का तिरंगा झंडा लगाये हुए देश भक्ति के गाने के साथ आगे बढ़ रही थी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद व तहसील मुख्यालयों पर तिरंगा रैली निकाली जा रही है। तिरंगा रैली का मुख्य उद्देश्य है कि भावी पीढ़ी व युवाओं, नागरिकों को बताना है कि देश को स्वतंत्रता बड़े बलिदानों व संघर्षाे के उपरांत प्राप्त हुई है। देश की अक्षुण्ण बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी है, के लिए अपने-अपने दायित्वो का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करना है। तिरंगा रैली निकालकर राष्ट्र सर्वाेपरि का संदेश दिया गया। तिरंगा रैली में आगे-आगे यूथ आइकॉन व इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डॉ अनुराग श्रीवास्तव सभी नगरवासियों को आज से 15 अगस्त तक अपने घरों, प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने का निवेदन करते हुए चल रहे थे। हर घर तिरंगा रैली के सफल अयोजन के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार सहित संबधितो ने रैली में पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए अपनी सकरात्मक भूमिका निभाते हुए तिरंगा रैली को सफल बनाया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), अपर जिलाधिकारी न्यायिक, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, एसोसीएट डीईओएस, छात्र-छात्राओं सहित सम्बंधित उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.