असोथर, फतेहपुर। असोथर के सर्वाेदय इंटर कालेज में मेधावी छात्र छत्राओ को चेयरमैन नीरज सिंह सेंगर, प्रबंधक विनय सिंह गौतम, प्रधानाचार्य संतोष सिंह, भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष सोनू सिंह गौतम, महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह के द्वारा नक़द व लेखन सामग्री देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र छात्राओ को सम्मानित किया गया। मनोज कुमार मिश्रा, रामशरण अवस्थी, संतोष कुमार त्रिवेदी मौजूद रहे, सुलखान सिंह इंटर कालेज बौंडर छाया इंटर कालेज रिठवां, आदर्श इंटर कॉलेज बेसडी, लोकभारती इंटर कॉलेज सरकंडी में जनार्दन त्रिपाठी मार्डन स्कूल, असोथर में मुन्ना सिंह, एपीएस, में भाजपा नेता प्रवीण सिंह, कंपोजिट स्कूल रामनगर कौहन में एसएमसी अध्यक्ष रामबली ने ध्वजारोहण किया ब्लॉक में वीडियो विश्वनाथ पाल नगर पंचायत में ईओ एचपी सिंह वीआरसी में खंड शिक्षा अधिकारी गौरव मिश्रा, असोथर थाने मे प्रभारी विनोद मौर्य, पीएचसी में डा0 नीरज गुप्ता, पशु अस्पताल में डा0 प्रदीप गुप्ता ने झंडा फहराया। डीवी मार्का ईंट भट्ठा कंधिया, नरैनी में विनोद गुप्ता ने झंडा लहराया व्यापारिक संस्थानों में विनोद अग्रहरि, सर्वेश गुप्ता द्वारा झंडा फहराया गया, सभी शैक्षिक स्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम झंडा रोहण संपन्न हुआ।