किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए करेंगे संघर्षः रामदत्त मिश्रा

-मासिक बैठक में नवनियुक्त प्रदेश सचिव का किसानों ने किया भव्य स्वागत

फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के नवनियुक्त प्रदेश सचिव का जिले में आज प्रथम आगमन पर किसानों ने जगह जगह भव्य स्वागत किया।काफिले के साथ शहर के नहर कालोनी परिसर पहुचे प्रदेश सचिव का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत करने के बाद एक सभा का आयोजन किया गया। नवनियुक्त प्रदेश सचिव का जिलाध्यक्ष अशोक उत्तम के नेतृत्व में स्वागत समारोह के बाद स्वागत से गदगद नवनियुक्त प्रदेश सचिव रामदत्त मिश्र ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट को दो साल से जिला अध्यक्ष और प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चला रहे थे और किसानों के समस्याओं को लेकर संघर्ष करते रहे है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैट ने मुझे प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दिया है उस पर खरा उतरने के साथ किसान नेताओं को लेकर किसानों के समस्याओं के लिए संघर्ष किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बिजली की समस्या के कारण किसान काफी परेशान चल रहा है। जिसको लेकर एक बडी पंचायत जिले में जल्द की जायेगी।इस मौके पर मध्यंचल अध्यक्ष सालिकराम यादव, ज्ञान सिंह, जय कुमार पांडेय, अयाह ग्राम प्रधान कमलेश मिश्र, संतोष सिंह, मधुसूदन तिवारी, मान सिंह, बृजेश शुक्ला, रमाकांत, राजेश सहित तमाम किसान नेता मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.