14 साल बेमिसाल पर राष्ट्रीय कार्यलय में भव्य उत्सव का किया गया आयोजन

-प्रदेश अध्यक्ष निर्मित द्विवेदी वा टीम को भारत गौरव अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

फतेहपुर। 14 साल बेमिसाल ईएसओ इंडिया ने कार्यक्रम का सफलता पूर्वक किया आगाज राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण सिंह एवम राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनिल याग्निक व राजकुमार चक्रवर्ती के निर्देशन में संगठन के 14 वर्ष पूरा होने पर वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम के साथ संगठन उत्सव मनाया गया जहां लगभग 5000 छात्रों को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारत गौरव सम्मान अवॉर्ड से सम्मानित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, वा सरस्वती मां की प्रतिमा में पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस मौके पर संगठन के सभी वरिष्ठ अधिकारी राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला के अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया इस मौके पर उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष निर्मित द्विवेदी गोपाल ने भी मां की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर वा दीप प्रज्ज्वलित किया पूरे टीम के साथ मिलकर भारत माता की जय का जयकारा लगाया वही भारत गौरव सम्मान अवॉर्ड से सम्मानित निर्मित द्विवेदी गोपाल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश टीम से प्रदेश मंत्री मनीष सिंह जादौन, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शिवम यादव, जिला अध्यक्ष चित्रकूट नेंद्रमणि मिश्र सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष जियानी व उनकी टीम, प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश अमित सिंह व उनकी टीम, राजस्थान प्रदेश से गौरव खंडेलवाल व टीम, बिहार, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ सहित कई प्रदेश के अधिकारी वा समस्त राष्ट्रीय टीम मौजूद रही।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.