भाजपा सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला का आयोजन

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी फतेहपुर नगर मंडल उत्तर मे सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला का आयोजन पूर्व विधायक विक्रम सिंह के आवास जेल रोड बगिया में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी मौजूद रहे, वहीं कार्यशाला की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष धनंजय द्विवेदी ने किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रमोद द्विवेदी ने कहा कि 1सितंबर से प्रधानमंत्री द्वारा सदस्यता लेने के साथ ही सदस्यता अभियान की शुरुआत हो जाएगी, उन्होंने कहा कि हमने पहले भी 2014 और 2019 में ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाया था जिसमें 2014 में देश में 6 करोड़ तथा 2019 में देश में 7 करोड़ सदस्य बनाए गए थे इस बार 10 करोड़ सदस्य बनाने का पार्टी ने लक्ष्य रखा है इसमें प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बने हैं।उन्होंने कहा भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश को सशक्त बना सकती है बाकी पार्टियां तो सिर्फ जातिवाद और लूट घसोंट में पड़ी रहती हैं, कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष धनंजय द्विवेदी ने कहा कि यह सदस्यता अभियान का प्रथम चरण 1 सितंबर से 25 सितंबर तक तथा दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा तत्पश्चात 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्य अभियान चलाया जाएगा उसके बाद 1 नवंबर से 10 नवंबर के बीच में प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यों को रजिस्टर में अंकित करना होगा, उन्होंने आगे संबोधित करते हुए कहा कि एक मोबाइल पर एक ही सदस्य बनाया जाएगा तथा तीन प्रकार से सदस्य बन सकेंगे पहले मिस्ड कॉल 8800002040 द्वारा क्यु आर कोड को स्कैन करके नमो ऐप के माध्यम से एवं अगर फोन नहीं है तो फॉर्म भरकर भी साधारण सदस्य बन सकते हैं। कार्यशाला को नगर प्रभारी विजयलक्ष्मी साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि अभी प्रदेश स्तर और जिले स्तर की कार्यशालाएं संपन्न हुई है उसी कड़ी में आज फतेहपुर नगर मंडल उत्तर की कार्यशाला आयोजित हो रही है इसके बाद 31 अगस्त को बूथ की कार्यशालाएं एक साथ आयोजित की जानी है, इस बार का सदस्यता अभियान ज्यादा लंबा नहीं चलना सिर्फ डेढ़ माह में सदस्यता पूरी करनी है पिछली बार जो कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य नहीं बन पाए हैं वह इस बार अपने आप को सक्रिय सदस्य अवश्य बना ले क्योंकि यह संगठन पर्व है आगे अगर आपको पार्टी में कोई भी पद चाहिए तो सक्रिय सदस्य होना अति आवश्यक होगा बिना सक्रिय सदस्य के संगठन उस पर विचार नहीं करेगा सकार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम, पूर्व नगर अध्यक्ष महेश कांत त्रिपाठी, संजय गुप्ता, जिला मंत्री पुष्पा पासवान, अभिजीत भारती, मंजू शुक्ला, प्रेमा सिंह राठौर, संगीता द्विवेदी, वंदना द्विवेदी, दीपिका सिंह, विनोद शुक्ला, राम सजीवन कोरी, संजय श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, पंकज राजपूत, दीपक वाल्मीकि, रिंकू पूरी वाल्मीकि, पंकज राजपूत, राजेश द्विवेदी, ष्रामूष् अमित परिहार, पुत्तू लाल, श्याम सिंह परिहार, ऋषभ गुप्ता,डॉ उदय प्रताप सिंह, शैलेंद्र शरण सिंपल, हिमांशु श्रीवास्तव, डॉ0 एके श्रीवास्तव, मनोज विद्यार्थी, नीता गुप्ता, ऋतिक पाल समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.