जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण

 

 

फतेहपुर। लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन के सामने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा का अनावरण एवं कर्पूरी ठाकुर चैराहे का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान सविता समाज उत्थान सेवा समिति के जिला अध्यक्ष शंकर लाल सविता के नेतृत्व में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए। इस दौरान सभी ने एक सुर में भाजपा जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल की जमकर प्रशंसा किया तो वही कार्यक्रम का संचालन कमलेश योगी ने किया। वहीं मंच से पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने कहा की यह चैराहा तमाम आने जाने वालों के लिए भविष्य में केंद्र बिंदु बनेगा तो वही विधायक विकास गुप्ता ने कहा की काफी इंतजार के बाद इस चैराहे का उद्घाटन हुआ है सभी संघर्ष करने वाले लोग बधाई के पात्र हैं तो वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम से जो यह चैराहा बनाया गया है जिसमें कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापित की गई है। तमाम लोग इस चैराहा से जब गुजरेगे तब कर्पूरी ठाकुर की याद ताजा होती रहेगी। इस दौरान उन्होंने सविता समाज उत्थान सेवा समिति के तमाम पदाधिकारी को भी बधाई दिया जिन्होंने यहां पर चैराहा बनाने में आपसी सहमति जताई। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, सभासद विनय तिवारी, संजय लाला, आतीश पासवान, ऋतिक पाल, मनोज मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, विक्रम सिंह, स्वरूप राज सिंह जूली, अतुल त्रिवेदी, अभिषेक शुक्ला, सविता समाज के संरक्षण शिव प्रसाद, शशिराज सेन, संगीता देवी, शारदा देवी, मीता देवी, दिनेश चंद्र, रजोल सेन, अशोक फौजी,,जय प्रकाश, सुरेश सविता, शुगर लाल, चेतन, राज, संजय सिंह, रामकिशोर, प्र्रमोद सविता, राम सुचित शर्मा, निधान सिंह, अखिलेश कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.