रामलीला कमेटी द्वारा अनियमितताएं, भ्रष्टाचार का आरोप

 

फतेहपुर। शहर के ज्वालागंज स्थित श्री महानंद रामलीला कमेटी की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व कोषाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह ने किया। जिसमें प्रमुख रूप से महानंद रामलीला कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश मिश्रा जो वर्तमान समय में कार्यकारिणी के सदस्य हैं। उन्होंने बताया की तथा कथित श्री महानंद रामलीला कमेटी के द्वारा अनियमितताएं/भ्रष्टाचार किया जा रहा है। रामलीला पर्व पर दशहरे में भगवान की सवारियां जीर्ण शीर्ण हो गई हैं तथा कम संख्या में यह सवारियां होती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया की रखरखाव व्यवस्था ठीक ना होने के कारण शोभा यात्रा में पूर्ण सवारियां नहीं निकल पा रही हैं। पात्रों के चयन की समुचित व्यवस्था नहीं होती है। आय-व्यय का भी कोई लेखा-जोखा नहीं दिया जाता। शीघ्र ही उक्त संदर्भ में रजिस्ट्रार एवं जिला अधिकारी को अवगत कराया जाएगा। रामलीला परिसर में किराएदारों ने संकल्प लेते हुए आवाहन किया की रामलीला एवं सवारी निकालने हेतु धन के साथ-साथ तन मन से सहयोग करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से कमल किशोर शुक्ला, मनोज त्रिवेदी, रवि प्रकाश दुबे, रंजू तिवारी, पंकज तिवारी, रूपम मिश्रा, सुरेश शुक्ला, गजेंद्र पांडेय, बबलू गुप्ता, नरेश गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.